Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। कोरोना वैक्सीनेशन का तीसरा चरण श्रीडूंगरगढ़ में प्रारम्भ हो गया है और आज मात्र 51 नागरिकों ने वैक्सीन लगवाई। 51 में मात्र 35 वरिष्ठ नागरिक टिका लगवाने पहुंचे व 5 अन्य बीमारियों से ग्रस्त नागरिकों ने टीका लगवाया तथा 11 स्वास्थ्य कर्मियों ने टीका लगवाया।
राजकीय बालिका विद्यालय में बने कोरोना वैक्सीनेशन सेंटर में नागरिकों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। डॉ. एस. के. बिहाणी ने कहा कि श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में नागरिक टीकाकरण को गंभीरता से लेवें क्योंकि कोरोना के फिर से मरीज मिलने लगे है। बिहाणी ने बताया कि तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर के सभी महिला व पुरूष वैक्सीन लगवा सकते है। वैक्सीन लगवाने के लिए मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है व नागरिक अपना आधार कार्ड व वोटर कार्ड साथ लेकर आएं। डॉ संतोष आर्य ने बताया कि इस चरण में 45 वर्ष से 59 वर्ष तक के नागरिक जो किसी ह्रदय रोग, बी.पी., शुगर, हाइपरटेंशन, किडनी, एलर्जी की बीमारी से पीड़ित हो वे भी वैक्सीन लगवा सकते है उन लोगों को अपनी पुरानी रिपोर्ट लेकर आना होगा व डॉ. से जांच करवा कर मौके पर ही वैक्सीन लगवा सकते है।

सप्ताह में पांच दिन लगेगी वैक्सीन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय अस्पताल के चिकित्सा प्रभारी डॉ. एस. के. बिहाणी ने बताया कि राजकीय बालिका विद्यालय में सप्ताह में गुरुवार व रविवार का दिन छोड़ कर पांच दिन कोरोना के टीके लगाएं जाएंगे। पाठकों को बता देवें की कोरोना का टीका लगवाने के लिए राजकीय बालिका विद्यालय में बने कोरोना वेक्सिनेशन सेंटर पर विद्यालय के पीछे के गेट से ही प्रवेश दिया जा रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के जगदीश पुजारी ने कोरोना का टीका लगवाया व वरिष्ठ नागरिकों से टीका लगवाने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल राठी ने कोरोना वैक्सीन लगवाई व नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कन्हैयालाल पुजारी ने देश के वैज्ञानिकों पर भरोसा जताया व कोरोना का टीका लगवाया।