Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मार्च 2021। विहिप व आरएसएस के संयुक्त अभियान “श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण निधि संग्रहण” में रविवार देर शाम आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में श्रीडूंगरगढ़ नगर के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया। संघचालक आशाराम पारीक ने कार्यकर्ताओं ने देश सेवा में एकजुट होकर अपना योगदान देने को तत्पर रहने की बात कही। समिति के पालक भैराराम डूडी व अध्यक्ष जगदीश स्वामी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने की प्रेरणा दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम व भारत माता के जयकारे लगाए। कार्यक्रम में नगर की पांचों बस्तियां बिग्गाबास बस्ती, आड़सर बास बस्ती, कालूबास बस्ती, मोमासर बास बस्ती, प्रताप बस्ती के प्रमुख सहित सभी कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र दिए गए। सभी अतिथियों का विहिप के भंवरलाल दुगड़ व सत्यनारायण स्वामी ने आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। समिति के कार्यकर्ताओं का सम्मान किया गया।