Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 फरवरी 2021। बगल में छोरा गांव में ढिंढोरा इस लोकोक्ति को साकार देखा गया श्रीडूंगरगढ़ थाने के एक गुमशुदगी प्रकरण में। मजेदार बात यह रही कि शनिवार शाम को कस्बे के मोमासर बास निवासी जिस पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी दर्ज करवाई थी वह थाने के ही ठीक सामने पिछले चार दिनों से मजदूरी कर रहा था। रविवार को भी वह मजदूरी कर रहा था तभी उसके साथी ने उसे अपने मोबाईल में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में प्रकाशित उसकी गुमशुदगी की खबर उसे पढ़ाई। अपनी गुमशुदगी की खबर पढ़ कर गायब होने वाला पति स्वयं चल कर थाने गया एवं कहीं गायब नहीं होने की बात कही। बाद में हेड कांस्टेबल सेवाराम ने उसकी पत्नी राजकुमारी को मौके पर बुला कर उसके सुपुर्द कर दिया। युवक परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि चार दिन पहले उसकी पत्नी के साथ कहासूनी हुई थी एवं उसकी पत्नी ने उसका मोबाईल भी तोड़ दिया था। ऐसे में वह परेशान होकर मजदूरी पर आ गया था। पत्नी के झगड़े से डरते हुए चार दिनों से वह घर नहीं गया था तो पीछे से पत्नी ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवा दी। पूछताछ में ये भी सामने आया कि दोनों ने कुछ वर्ष पूर्व ही लव-मैरिज की थी। हालांकि उसकी पत्नी ने उसके 15 दिनों से घर नहीं आने की बात पुलिस से कही थी। पुलिस ने दोनो जनों को आपस में झगड़ा नहीं करने की हिदायत देकर घर भेज दिया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स में अपनी गुमशुदगी की खबर प्रकाशित होने के बाद स्वयं थाने आया व पुलिस के सामने अपनी बात रखी, पुलिस ने पति को पत्नी के सुपुर्द कर दिया।