Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में कस्बे के महेश भवन में नवनिर्वाचित पार्षदों व हारे हुए प्रत्याशियों को कांग्रेसी नेता संजय करनाणी ने एकत्र किया व इन सभी का माला व साफा बंधवा कर सम्मान किया। कांग्रेस महासचिव मंगलाराम गोदारा ने समारोह की अध्यक्षता की। गोदारा ने कार्यकर्ताओं में नए जोश का संचार करने का प्रयास किया व कहा कि कि हम भले ही बहुमत में नहीं आए परन्तु पालिका में मजबूत विपक्ष की भूमिका निभायेंगें। गोदारा ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं निराश ना हो और हम सभी मिल कर राज्य सरकार से शहर के विकास के लिए प्रयास करेंगे। यहां मंच पर गोदारा के साथ जुगलकिशोर तावणियां भी नजर आएं व उनका भी सत्यनारायण करनाणी परिवार ने सम्मान किया। कार्यक्रम में मंच संचालन विजयराज सेवग ने किया और कांग्रेस नेता राधेश्याम सारस्वत, रामचंद्र राठी, सलीम बहेलिया, देवकिशन सोमाणी, सत्यनारायण चौधरी, सुरेश मुंधड़ा, ओमप्रकाश करनाणी, श्याम सुदंर राठी, जितू शेखावत, कैलाश पेड़ीवाल, विनोद मुंधड़ा, नेमीचंद मोची, ओमप्रकाश मुंधड़ा, शरीफ छींपा, रामकिशन मोदी, सहित अनेक कार्यकर्ता सहित अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महेश भवन में कांग्रेस पार्षदों व पार्षद प्रत्याशियों का सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सभी पार्षदों के सम्मान किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहें।