Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जनवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ के गांव ठुकरियासर में निर्माणाधीन श्रीसरस महाराज मंदिर में 22 फरवरी को भव्य जागरण व 23 फरवरी को 27 कुंडीय हवन का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर गांव में जबरदस्त उत्साह है और ग्रामीण इस उत्सव की तैयारियों में जुटें हुए है। मंदिर प्रांगण में रंग रोगन, मंदिर मैदान की साफ सफाई करवाने, मंदिर के कार्य पूर्ण करवाने, हवनकुंडों का निर्माण करवाने में लगे हुए है। बता देवें आयोजन में दूर दूर से नागरिक भाग लेने पहुंचेंगे। श्रीसरसजी महाराज मंदिर निर्माण समिति ने जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को सुबह 9 बजे ठाकुरजी मंदिर से सरसजी मंदिर तक कलश यात्रा निकाली जाएगी। इसी दिन रात को 9 बजे जागरण का आयोजन किया जाएगा जिसमें अनिल नागौरी एण्ड पार्टी भजनों की प्रस्तुतियां देगी। समिति ने बताया कि 23 को सुबह 10 बजे हवन का आयोजन किया जाएगा जिसमें 108 जोड़े भाग लेगें। श्री राष्ट्रीय सरस सेना आयोजन की व्यवस्थाओं को संभालेगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीसरस महाराज मन्दिर में आगामी सोमवार व मंगलवार को भव्य आयोजन की तैयारियां की का रही है।