Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ रेलवे स्टेशन पर किसानों ने कृषि कानूनों के विरोध में एक मालगाड़ी ट्रेन को रोक लिया है। ये गाड़ी स्टेशन के बाहर खड़ी कर दी गई है और युवा किसान यहां जबरदस्त नारेबाजी करते हुए कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग केंद्र सरकार से कर रहें है। संयुक्त किसान मोर्चा के डॉ. विवेक माचरा व पूनमचंद नैण के नेतृत्व में किसान पटरी पर सो गए व ट्रेन को रोक देने की मांग की। स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र सोनी ने बताया कि किसानों के विरोध को देखते हुए ट्रेन को स्टेशन के बाहर आउटर पर ही रोक दिया है व मालगाड़ी ट्रेन को वहीं खड़ा कर दिया गया है। बता देवें रेलवे ने आंदोलन की आहट से पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त किए है जिससे सवारी गाड़ियों में यात्रियों को परेशानी ना हो और वे किसी स्टेशन पर रुक सकें जहां पानी व अन्य सुविधाएं उन्हें मिल सकें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त किसान  मोर्चा के आव्हान पर श्रीडूंगरगढ़ में रोकी ट्रेन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। संयुक्त किसान  मोर्चा  के आव्हान पर श्रीडूंगरगढ़ में रोकी ट्रेन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूनमचंद नैण, विवेक माचरा के साथ युवा उतरे पटरी पर। आरपीएफ के जवानों ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था।