Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021 बीकानेर के वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य आशावादी का अभिनंदन समारोह बजरंग धोरा विकास समिति के बैनर तले बजरंग धोरा धाम परिसर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीकानेर पंचायत समिति के नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का भी सम्मान किया गया। समिति के आशीष दाधीच ने बताया कि अभिनदंन समारोह में अतिथियों ने “हनुमान जी महाराज” के समक्ष आरती व दीपप्रवज्जलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण देते हुए कर्मचारी नेता विप्र फाउंडेशन के प्रदेशाध्यक्ष भँवर पुरोहित ने कहा कि लगभग 50 से अधिक किताबें लिख चुके और 200 नाटक कर चुके मधु आचार्य को अकादमी के सर्वोच्च राजस्थानी पुरस्कार सहित अनेक पुरस्कार व सम्मान मिल चुके हैं। पत्रकार अनुराग हर्ष ने नवनिर्वाचित प्रधान लालचंद आसोपा का अभिनंदन करते हुए कहा कि अच्छे लोग राजनीति में आएंगे तो निश्चित रूप से एक सामाजिक और राजनीतिक कार्यकर्ताओ में एक मजबूत विश्वास कायम होगा। समारोह के दौरान राजेन्द्र जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय आचार्य, सुधीर व्यास, गोपाल आचार्य, बजरंग दाधीच सहित प्रमुख वक्ताओं ने अपने शब्दों से दोनों प्रतिभाओ का सम्मान किया। समारोह का संचालन वरिष्ठ पत्रकार हरीश.बी.शर्मा ने किया व समिति के मनमोहन दाधीच ने धन्यवाद ज्ञापित किया। समिति के सदस्य रामगोपाल जोशी , बलदेव तिवाड़ी, हनुमान चांडक,मनीष जोशी,मदन स्वामी,गोपी सारण,गिरिराज बिस्सा,मोहन लाल,मदन सोनी, नरसिंह, लक्ष्मी नारायण, अजय छाबड़ा, नरेंद्र व्यास, रवि, राम, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष दिनेश ओझा,विक्रम सिंह भाटी, मोहित आचार्य,हेमन्त शर्मा आदि कार्यकर्ता बन्धुओ ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया। वरिष्ठ पत्रकार मधु आचार्य आशावादी और प्रधान लालचन्द आसोपा ने बजरंग धोरा धाम परिवार का आभार व्यक्त किया।