Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 फरवरी 2021। बीकानेर में भूकंप की अफवाह से खलबली मच गई। मौसम विभाग राजस्थान के निदेशक से बात करने पर उन्होंने सोशल मीडिया में चल रही बीकानेर में भूकंप की ख़बरों को ग़लत बताया। निदेशक के अनुसार शुक्रवार सुबह 8 बजकर 1 मिनट पर पाकिस्तान में भूकंप आया था। बीकानेर से यह भूकंप 420 किलोमीटर दूर था। बीकानेर के किसी भी क्षेत्र में इसका कोई असर नहीं था। पाकिस्तान में आए इस भूकंप की तीव्रता 4.3 मैग्नीट्यूड थी, वहीं गहराई 290 किलोमीटर थी। विभाग के निदेशक राधेश्याम ने अपील की है कि अफवाहें ना फैलाएं।
उल्लेखनीय है कि हाल ही में पांच दिन पहले बीकानेर में भी भूकंप आया था। ऐसे में दूसरे भूकंप की अफवाह ने आमजन में भय की स्थिति पैदा कर दी थी।