Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में आज सुबह सुबह दर्दनाक हादसा हुआ और एक नवयुवक ने अपनी जान गंवा दी। गांव बाडेला निवासी नेमाराम जाट के दो पुत्र भारतीय सेना में अपनी सेवाएं दे रहें है व तीसरा पुत्र भी सेना भर्ती की तैयारी में जुटा था और उसी 18 वर्षीय नौजवान बाबूलाल ने आज दूध की कैम्पर गाड़ी से आमने सामने की टक्कर में मौके पर ही प्राण गंवा दिए। बाडेला से युवक बाइक पर धनेरू की और अपने खेत के लिए निकला व अपने ही गांव के जगदीश मेघवाल ओर एक उनकी विवाहित पुत्री को उनके खेत तक छोड़ने के लिए बाइक पर बिठा लिया। सामने से आ रही दूध की पिकअप से भीषण टक्कर में युवक बाबूलाल ने सड़क पर ही अपनी जान गवांई व बाइक सवार अन्य दोनों भी गंभीर रूप से घायल हुए है उन्हें राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया है जहां हेड कांन्सेटेबल आवड़दान ने बताया कि घायल जगदीश व उनकी पुत्री की हालत गंभीर है। पुलिस ने युवक के शव को अस्पताल पहुंचाया व यहां पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिकअप धनेरू से सातलेरा की और डेयरी की ओर जा रही थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। युवक सहित तीन जने बाइक पर सवार थे, युवक की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य दो भी मौत से संघर्ष कर रहें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस पिकअप से भीषण टक्कर में युवक ने प्राण गवाएं।