Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ में हड्डी रोग से पीड़ित रोगियों के लिए अब से श्रीडूंगरगढ़ में चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध हो सकेगी। निजी अस्पताल धन्वंतरी हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. नरेन गौड़ की सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। अस्पताल संचालक देवेन्द्र पालीवाल ने बताया कि अब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के रोगियों को बीकानेर और जयपुर जाने से मुक्ति मिल सकेगी और उन्हें दिल्ली व एसएमएस हॉस्पिटल जयपुर से अनुभव प्राप्त डॉ. नरेन गौड़ अब प्रत्येक माह के दूसरे व चौथे शुक्रवार को अपनी सेवाएं धन्वंतरी हॉस्पीटल में देंगे। इस शुक्रवार 12 फरवरी को अस्पताल में दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कैम्प का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए पूर्व पंजीकरण प्रारंभ कर दिया गया है। पालीवाल ने बताया कि डॉ. गौड़ द्वारा सभी प्रकार के फ्रेक्चर का ईलाज, सभी जोड़ो और हड्डी के दर्द का ईलाज, जोड़ प्रत्यारोपण, कुल्हा प्रत्यारोपण, घुटना प्रत्यारोपण सहित दूरबीन द्वारा घुटनें की गद्दी का ऑपरेशन व रस्सी का ऑपरेशन, गठिया रोग का ईलाज, जन्मजात टेढ़े पैरों का ईलाज, जोड़ में इंजेक्शन लगाना, हाथों हाथ पलास्टर, कमर व कंधा दर्द, घुटनों के दर्द का ईलाज किया जाएगा।