Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20190808-WA0007
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अगस्त 2019। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के कालुबास में उड़ीसा प्रवासी नागरिक मांगीलाल पुरोहित के बन्द पड़े मकान में बुधवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। रात को अज्ञात समय चोरों ने मकान का ताला तोड़ा ओर मकान में रखी सभी आलमारियों, संदूकों को तोड़ते हुए महंगे सामान, घने आदि चुरा लिए। सुबह मांगीलाल पुरोहित के पैतृक मकान में रह रहे उनके छोटे भाई पूनमचंद पुरोहित ने मकान संभाला तो ताले टूटे देख होश उड़ गए। मौके पर सभी पड़ोसी भी जमा हो गए और पुलिस को सूचना देने पर एसआई राजेन्द्र प्रसाद मौके पर पहुंचे और मौका मुआयना किया। चोर कितना सामान ले गए इसकी जानकारी उड़ीसा प्रवासी परिवार से ली जा रही है।
चोरी हुआ ये सामान- सोने के 2 हार, सोने की 6 अंगूठी, सोने की 4 जोड़ी चूड़ियां, सोने के 2 ब्रेसलेट, सोने की 3 चेन, सोने के कान के झुमके 4 जोडी, पाजेब 6 जोड़ी, चांदी के सिक्के 105, चांदी की थाली 1, चांदी की कटोरी 1, चांदी का गिलास, चांदी का चोपड़ा, चांदी की छड़ 500 ग्राम, 30,000 नगदी ले कर पार हो गए। पडिसियों ने प्रवासी नागरिक को सूचना की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रवासी नागरिक मांगीलाल पुरोहित का घर जंहा कल रात चोर लाखों का माल ले उड़े।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स । चोरी हुए घर के बाहर लगी पड़ोसियों की भीड़।