Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका में चल रहे श्रीडूंगरगढ़ की सत्ता के महासंग्राम का परिणाम भी दोपहर दो बजे के बजाए जल्द ही आने का अनुमान है। यहां सभी 40 पार्षद पहुंच चुके है एवं मतदान भी शुरू हो गया है। कांग्रेस के पार्षद कमला देवी करनाणी एवं दो निर्दलीय पार्षद डाली झंवर व लक्ष्मीदेवी तो मतदान देकर बाहर भी आ गई है। भाजपा के पार्षदों द्वारा भी शपथ ले ली गई है एवं मतदान किया जा रहा है। मतदान के तुरंत बाद ही मतगणना कर परिणाम जारी कर दिए जाएगें। ऐसे में दोपहर 2 बजे से पहले ही पालिकाध्यक्ष का परिणाम सामने आ जाएगा। आप भी देखें पार्षदों के मतदान देकर बाहर निकलने के फोटो।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पालिकाध्यक्ष के लिए वोट देकर बाहर आती पार्षद कमला देवी, डॉली झंवर, लक्ष्मीदेवी।