Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 फरवरी 2021। गांव जैतासर में पंचमुखी बालाजी क्रिकेट प्रतियोगिता का चौथे संस्करण का प्रारंभ आज सुबह सरपंच प्रतिनिधि सहीराम नायक ने किया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहें व अतिथियों ने फीता काटते हुए बेट से बॉल को हिट किया व प्रतियोगिता का प्रथम मैच खिलवाया। प्रतियोगिता को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया व गांव के युवा कार्यकर्ता आयोजन में अपनी सेवाएं दें रहें है। उद्घाटन मैच श्रीडूंगरगढ़ व बिग्गा बास रामसरा के बीच खेला गया जिसमें बिग्गाबास रामसरा ने 8 विकेट से श्रीडूंगरगढ़ को हराया। बड़ी संख्या में टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है और विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया जाएगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पिच पर फीता काट कर क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बेट से बॉल को हिट कर प्रथम मैच प्रारंभ करवाया।