Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 फरवरी 2021। कोरोना वैक्सीन के दूसरे चरण के आज अंतिम दिन श्रीडूंगरगढ़ सीओ-सीआई ने वैक्सीन लगवाई और नागरिकों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। सीआई वेदपाल ने कहा कि सरकार के निर्देश के अनुसार सभी पुलिस जवान कोरोना वैक्सीन लगवा रहें है और नागरिक भी इस संबंध में जागरूक होकर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं व बारी आने पर वैक्सीन लगवाएं। सीओ दिनेश कुमार ने कहा कि सभी प्रशासनिक विभागों द्वारा टीके लगवाएं जा रहें है और नागरिक भी कोरोना टीका लगवा कर सुरक्षित होने के लिए जागरूकता अपनाएं व देश में निर्मित टीके पर भरोसा करें। डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि दूसरा चरण तीन दिन का था जिसमें पहले दिन तहसील कार्यालय कर्मचारियों सहित उपखंड अधिकारी ने टीका लगवाया व नगरपालिका कर्मियों के बाद आज पुलिस कर्मियों द्वारा टीके लगवाएं जा रहें है। आर्य ने कहा कि अभी तक टीके के कोई साइड इफेक्ट सामने नहीं आए है व नागरिक भी टीके को अपनाएं व क्रम से चल रहें टीकाकरण में अपनी भागीदारी जरूर निभाएं।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस कर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सीआई वेदपाल शिवराण ने टीका लगवा कर जागरूकता का संदेश दिया।