





श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। ताल मैदान में लगे राजस्थान मेगा ट्रेड फेयर में क्षेत्रवासी उमड़ कर आ रहें है। बुधवार को मेले का उद्घाटन कांग्रेसी नेता राधेश्याम सारस्वत व उनकी पत्नी चंपादेवी ने किया। सारस्वत ने मेले को देश की सामाजिक व सांस्कृतिक धरोहर बताते हुए इसे स्वस्थ मनोरंजन के लिए श्रेष्ठ आयोजन बताया। सारस्वत दंपत्ती ने मेले का भ्रमण किया व खरीददारी भी की। पार्षद चम्पा देवी ने महिलाओं के लिए मेला रोमांच भरा आयोजन बताते हुए कहा कि झूलों और खरीददारी के लिए हर उम्र की महिलाएं उत्साहित रहती है। मेले में मीडिया पार्टनर श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के अशोक पारीक ने अतिथियों का स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कार्यक्रम में बलराम सैनी, ललित सारस्वत, साजिद खिलजी, राजा बाबू, महावीर तावनियाँ, गोविन्द जांगिड़, मोशिन काजी, गणेश जांगिड़, अरविन्द सारस्वत, उम्मेद अली काजी, कालू जांगिड़, ऋषि प्रजापत, खालिद काजी, तौफ़ीक़ लीलघर, महमूद काजी, मौसम खिलजी, अंकित माली सारस्वत के साथ रहें। मेला आयोजक मंडल के मनमोहन शर्मा ने सभी का आभार जताया।
मेले में उमड़े रहें क्षेत्रवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेला आयोजक मनमोहन शर्मा ने बताया कि मेले में श्रीडूंगरगढ़ शहर सहित आस पास के गांवो से भी बड़ी संख्या में परिवार मेला देखने पहुंच रहें है। मेले में झूलों का आकर्षण युवाओं व बच्चों को आकर्षित कर रहा है। वहीं घरेलू सामान, कपड़े, ज्वेलरी की खूब रेंज मिल रही है। मेले में अनेक दुकानें सजी है जिनमें उचित रेटों पर सामान उपलब्ध है। मेले में खाने के लिए विभिन्न वैरायटी के व्यंजन उपलब्ध है, जिनका परिवारों के साथ लोग आंनद उठा रहें है।










