Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 अक्टूबर 2026। इंडियन यूथ कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष पद पर हरिराम शर्मा के निर्वाचित होने की खुशी में 14 अक्टूबर, बुधवार को विजय रैली निकाली गई। कांग्रेस के युवा नेता हेतराम जाखड़ की अगुवाई में आयोजित रैली में ग्रामीणों, युवाओं और समर्थकों ने भाग लिया। रैली में करीब 50 से 60 गाड़ियों का काफिला शामिल रहा। रैली जयपुर से रवाना होकर सीकर, फतेहपुर, रतनगढ़, कितासर, बिग्गा बास रामसरा, बिग्गा और सतलेरा होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पहुंची। यहां घुमचक्कर और अनाज मंडी सहित विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए रैली बाना के रास्ते रिड़ी पहुंची। मार्ग में समर्थकों ने हरि राम शर्मा को नई जिम्मेदारी मिलने पर फूलमालाएं पहनाकर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शर्मा ने सभी ग्रामवासियों, युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में उनकी प्राथमिकता युवाओं को संगठन से जोड़ना, उनकी समस्याओं को उठाना और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की आवाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।

रैली के आयोजन में सरपंच प्रतिनिधि हेतराम जाखड़ सहित समस्त ग्रामवासियों का सहयोग रहा।