Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनाव में चर्चाओं का दौर गर्म है। जिला परिषद की सीटें तय होने के बाद पंचायत समिति सदस्यों के लिए फिल्डिंग सजने लगी है। पार्टियों को नाम तय करने में काफी मशक्कत हो रही है। वहीं माकपा ने बुधवार शाम को श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति के पांच वार्डों में नामों की घोषणा कर दी है वहीं एक नाम रीड़ी पंचायत समिति सदस्य का भी जारी कर दिया है। तहसील सचिव मुखराम गोदारा ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति में वार्ड 2 में जसोदा तोलाराम पारीक निवासी लिखमादेसर, वार्ड 4 में राजूराम मोहनराम मेघवाल निवासी सुरजनसर, वार्ड 5 में संतोष पत्नी चुनाराम मेघवाल निवासी ठुकरियासर, वार्ड 12 में गीतादेवी सीताराम गोदारा निवासी शेरूणा, वार्ड 19 में कुशलाराम सुगनाराम मेघवाल निवासी धीरदेसर चोटियान के नाम फाइनल कर दिए गए है। वहीं रीड़ी पंचायत समिति के वार्ड 9 में पूनादेवी पत्नी मुन्नीराम बिश्नोई निवासी सांवतसर का नाम तय कर दिया गया है। पार्टी सदस्यों ने पंचायत चुनाव मजबूती के साथ लड़ने की रणनीति तय करते हुए तैयारी शुरू करने की बात कही।