Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 अक्टूबर 2026। खेत भूमि विवाद में खड़ी फसल नष्ट कर देने और गाली गलौच करने व धमकाने के आरोप में चार भाइयों सहित छह के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है।
गांव लाखनसर निवासी भूपनाथ पुत्र तिलोकानाथ सिद्ध ने परिवार के ही महावीरनाथ, पोकरनाथ, गणेशानाथ व नानूनाथ पुत्र मोहननाथ, सोनूनाथ पुत्र कालूनाथ, दीनानाथ पुत्र महावीरनाथ के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उनके खेत का एक वाद महावीरनाथ व उसके बीच कोर्ट में चल रहा है। 17 सितंबर 2026 में आरोपी एक ट्रेक्टर व एक बोलेरो लेकर उसके खेत में घुसे और ग्वार, मोठ व मूंग की काश्त की हुई फसल को नष्ट करने लगे। आरोपियों ने गंदी गालियां निकाली और जाते हुए उसे आईंदा खेत में आने पर जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद करीब 10.30 बजे आरोपी अवैध रूप से उसके घर में घुसे और उसके परिजनों को गालियां देते हुए धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भगवानाराम को दी है।