Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00002
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 अक्टूबर 2026। जिला परिषद सीटों के लिए चुनावी रणनीति तय हो गई है। प्रत्याशियों के चेहरे स्पष्ट होने के बाद अब हार जीत के लिए मैदान पर जोड़ तोड़ की गणित शुरू होगी। राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी ने भी श्रीडूंगरगढ़ व रीड़ी के सभी 7 वार्डों में अपने प्रत्याशी उतारे है। रालोपा जिलाध्यक्ष दानाराम घिंटाला ने बताया कि युवा नेता डॉ विवेक माचरा के छोटे भाई विकास माचरा की पत्नी को वार्ड 39 से अनीता माचरा निवासी बीकानेर को प्रत्याशी बनाया गया है। रालोपा ने वार्ड 35 विमला पुत्री गणेशाराम भूकर निवासी धीरदेसर पुरोहितान, वार्ड 36 मंजूदेवी पत्नी तुलछीराम डेलू निवासी डेलवां, वार्ड 37 लक्ष्मणराम पुत्र सुरजाराम जाखड़ निवासी बेनीसर, वार्ड 38 गुमानाराम पुत्र तखुराम मेघवाल निवासी धीरदेसर चोटियान, वार्ड 39 अमिता पत्नी विकास माचरा निवासी बीकानेर, वार्ड 40 में भंवरलाल पुत्र मोहनलाल सारण निवासी दुसारणा, वार्ड 41 में चांदादेवी पत्नी फुसाराम डेलू निवासी लिखमीसर दिखणादा प्रत्याशियों को उतारा है। बड़ी संख्या में प्रत्याशी के साथ उनके समर्थक व प्रस्तावक मौजूद रहें।