Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
WhatsApp Image 2026-10-12 at 20.31.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2026। रविवार को अतंरराष्ट्रीय बालिका दिवस था और इसी उपलक्ष में सोमवार को संस्कार इनोवेटिव पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने बालिकाओं को खूब पढ़ने की प्रेरणा दी। पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी, उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई व वार्ड पार्षद बबिता स्वामी ने बालिकाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सफलता का मार्ग कठिन परिश्रम से होकर गुजरता है। उन्होंने कहा कि बालिकाएं अपने भविष्य को सुनहरा बनाने के लिए स्वयं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के प्रति ईमानदारी से मेहनत करें। इस दौरान बालिकाओं ने तीनों का स्वागत किया व स्कूल के बारे में जानकारी भी दी। स्कूल के संचालक मनोज गुसाई व व्यवस्थापक ललिता गुसाईं ने अतिथियों का फूलमालाओं से सम्मान करते हुए आभार जताया। बालिकाओं ने शहर में सफाई व्यवस्था दूरस्त करवाने की बात रखी और तीनों जनप्रतिनिधियों ने वार्ड व शहर में सकारात्मक कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस दौरान स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा व बालिकाओं ने उत्साह के साथ नेताओं के साथ सेल्फियां भी ली।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने बालिकाओं को खूब पढ़ने की प्रेरणा दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बालिकाओं ने अतिथियों के लिए चाकलेट के बुके सजाए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस मौके पर स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।