Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-10-04 at 18.30.17
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

संपन्न हुई ज्ञानशाला प्रशिक्षक के लिए परीक्षा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। जैन श्वेतांबर तेरापंथी महासभा एवं राष्ट्रीय ज्ञानशाला प्रकोष्ठ के तत्वावधान में ज्ञानशाला केंद्र श्रीडूंगरगढ़ की ओर से सेवा केंद्र मालू भवन में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा आयोजित की गई। ठीक 1 बजे परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र वितरित किए गए। श्रीडूंगरगढ़ से कुल चार परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें तीन स्नातक एवं एक विशिष्ट श्रेणी के परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुई तथा शाम 4 बजे उत्तर पुस्तिकाएं जमा करवा ली गईं। इस दौरान परीक्षा केंद्र पर सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभा जी, तेरापंथ सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, परीक्षा केंद्र व्यवस्थापिका मंजू देवी झाबक, ज्ञानशाला संयोजक मंजू देवी बोथरा एवं प्रभारी मनीष नोलखा मौजूद रहे।

‘इंस्पायरिंग श्रावक’ थीम पर उन्नयन कार्यशाला में दी व्यापार की जानकारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशन में तेरापंथ किशोर मंडल द्वारा शनिवार को सेवा केंद्र व्यवस्थापिका साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में ‘उन्नयन—अभ्यास से विकास की ओर’ कार्यक्रम की तृतीय कड़ी में ‘इंस्पायरिंग श्रावक’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुंबई से आए संदीप जैन ने व्यापार, शेयर बाजार, बिजनेस आइडिया एवं स्टार्टअप इंडिया से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी। संदीप जैन ने बदलते व्यावसायिक परिवेश, नए अवसरों की पहचान एवं उद्यमशीलता पर प्रकाश डालते हुए युवाओं को व्यावहारिक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रेरक गीत एवं समापन मंगल गीत से की गई। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद् पदाधिकारियों ने संदीप जैन का जैन पट्टिका एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यशाला के आयोजन में मुदित पुगलिया, विशाल बोथरा, यश चोपड़ा, मयंक पुगलिया एवं गौतम झाबक का विशेष योगदान रहा। मंच संचालन विशाल बोथरा ने किया।