Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-10-04 at 15.29.04
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अक्टूबर 2026। पूरे जिले में हरे वृक्षों की कटाई पर्यावरणविदों के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। वहीं अवैध रूप से लकड़ी परिवहन करने को लेकर वन विभाग के अधिकारियों ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। रविवार को वन विभाग की टीम ने एकसाथ एक ट्रक, एक पिकअप व एक ट्रेक्टर सहित कुल तीन वाहन अवैध लकड़ी ले जाते हुए पकड़ी। तीनों वाहनों में खेजड़ी, रोहिडा़, देशी बबूल व विलायती बबूल की लकड़ियों की कुतर कर अवैध परिवहन करते हुए टीम ने जब्त कर लिया। टीम ने स्टेट हाइवे पर तोलियासर के पास वाहनों को रूकवाया और हिसार जा रहें ट्रक चालक गुरूपालसिंह, पिकअप चालक इकबाल खान निवासी लाडनूं, ट्रेक्टर चालक को पकड़ कर गिरफ्तार किया। टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बिना टीपी के परिवहन की जा रही लकड़ी कुत्तर जब्त कर ली। इस दौरान वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी मक्खनलाल शर्मा की अगुवाई में सहायक वनपाल धनपत बाना, वन रक्षक लोकेश मीणा, गिरधारी मदेरणा, नरेंद्र सिंह, किशोर कुमार सक्रिय रहें व कार्रवाई को अंजाम दिया।