Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-10-03 at 19.48.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2026। पंचायती राज चुनावों से पहले श्रेष्ठ कार्य करने वाले सरपंचों को उनके कार्यकाल के लिए ग्रामीणों द्वारा सम्मानित किए जाने की अनेक खबरें सामने आती रहती है। वहीं शनिवार को गांव मोमासर से वार्ड पंच को वार्डवासियों द्वारा सर्वश्रेष्ठ वार्ड सेवा सम्मान दिया जाना नजर आया। वार्ड 12 में वार्डवासियों ने पंच के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया। जिसमें सक्रिय युवा व वार्ड पंच पवन सैनी का सम्मान किया गया। इस दौरान सैनी सहित सरकारी नौकरी में चयनित वार्ड के युवाओं व सरकारी सेवा में कार्यरत वार्डवासियों को भी फूलमालाएं पहना कर स्मृति चिह्न दिए गए। कार्यक्रम में सीताराम मेघवाल, राजूराम मेघवाल, विजय कुमार माली, भागुराम मेघवाल, रणजीत सिंह, मुनीराम मेघवाल, रामचंद्र बावरी, बुधाराम मेघवाल, अमित नायक, सांवरमल मेघवाल, डूंगरराम मेघवाल, बनवारी मेघवाल, नरेश मेघवाल, हीरालाल मेघवाल, अशोक मेघवाल, रणजीत गोदारा, कुमकुम सुनगत, पार्वती देवी एवं मोहल्लेवासी शामिल रहें। वार्ड के सीताराम मेघवाल ने बताया कि वार्ड में विकास व जनहित कार्य करवाने और सदैव वार्डवासियों के साथ खड़े रहने के लिए वार्डपंच का सम्मान किया गया है। वहीं सैनी ने सभी का आभार जताते हुए सदैव सेवा में सक्रिय रहने की बात कही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्डवासियों ने वार्ड पंच पवन सैनी को दिया सेवा सम्मान।