Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव ऊपनी के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल विद्यालय में राज्य स्तरीय विज्ञान मेला आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न विद्यालयों से आए विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए तथा प्रश्नोत्तरी के माध्यम से अपनी ज्ञान क्षमता का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में सीनियर विज्ञान मॉडल, जूनियर विज्ञान मॉडल, सीनियर विज्ञान क्विज एवं जूनियर विज्ञान क्विज आयोजित किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पीरामल अशोक कुमार पांडेय रहे। विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में एसएसएमएल ज्ञान कॉलेज, रतनगढ़ के सहायक आचार्य डॉ. श्याम सुंदर पारीक, आशा कुमारी शर्मा एवं डॉ. मनोज कुमार शामिल रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य सुभाष मीणा के मार्गदर्शन में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में भौतिक विज्ञान के व्याख्याता मुकेश एवं रसायन विज्ञान के व्याख्याता साहिल ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम का मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक रतननाथ ने किया। प्रतियोगिता प्रभारी व्याख्याता जीव विज्ञान इमरान मौलाना एवं विज्ञान के वरिष्ठ अध्यापक सोनू कलवानिया ने विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय विज्ञान मेले में प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलने की जानकारी दी। आयोजन को सफल बनाने में विद्यालय स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।