Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। भारती निकेतन शिक्षण संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ के पहलवानों ने राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन पदक अपने नाम किए है। खिलाड़ियों की इस बड़ी उपलब्धि से संस्था में उत्साह छा गया है। भरतपुर के बृजनगर राउमावि प्रांगण में आयोजित 70वीं स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में कुश्ती खेल के 17 वर्षीय बालक वर्ग में भारती निकेतन के हरीश सियाग ने 45 किलोग्राम ग्रीको-रोमन वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। वहीं राजवीर कूकणा ने 50 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक हासिल किया। इसी क्रम में 19 वर्ष बालक वर्ग में अभिजीत नाई ने 55 किलोग्राम वर्ग में कांस्य पदक जीता। कुश्ती प्रशिक्षक सिकंदर सिंह एवं संस्था के स्पोर्ट्स एचओडी एवं एनआईएस जूडो कोच नितिन सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच एवं उच्च स्तरीय प्रशिक्षण उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। संस्था निदेशक ओमप्रकाश स्वामी ने खिलाड़ियों का आभार जताया।