Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 फरवरी 2021। श्रीडूंगरगढ़ शहर की सरकार का मुखिया बनने की दौड़ आज पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामाकंन करने के साथ ही शुरू हो जाएगी। यहां सीधे सीधे तौर पर तीन से अधिक नामांकन होने की संभावना दिख रही है और चारों और चर्चाओं, अफवाहों का दौर चल रहा है। हर नुक्कड़, हर चौराहे, पान की दुकानों व ताश पत्ती खेलने वालों के झुंडों में अलग अलग बातें हो रही है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स आपको ग्राऊंड रिपोर्ट से अवगत करवा रहा है। पालिकाध्यक्ष पद के लिए भाजपा में अपनी दावेदारी पेश कर रही भाजपा नेता जुगलकिशोर तावणियां की पुत्रवधु प्रीति शर्मा ने खुद को भाजपा की बाड़ेबंदी से अलग कर लिया है। अब माना जा रहा है कि पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन के अंतिम दिन आज वो अपना निर्दलीय के रूप में नामांकन दाखिल करवा सकती है और शर्मा के साथ निर्दलियों का सर्मथन होने का दावा भी किया जा रहा है। ऐसे में पालिकाध्यक्ष बनने के लिए शर्मा को निर्दलीयों के साथ साथ कांग्रेस एवं भाजपा दोनो की बाड़ेबंदी में सेंध लगानी होगी। चर्चाओं के दौर में यह चर्चा भी जोरों पर है कि तावणियां इसमें कामयाब हो गए है एवं इसी कामयाबी के विश्वास पर वो आज निर्दलीय के रूप में अपना नामांकन दाखिल करेगें। वहीं दूसरी और भाजपा के अदंर अभी भी कोई नाम तय नहीं हो पाया है एवं भाजपा द्वारा नामांकन के अंतिम समय पर अपना नामांकन दाखिल करवाया जाएगा ताकि बाद में कोई और बागी होकर नामांकन दाखिल नहीं करवा सके। वहीं तीसरी और कांग्रेस ने भी अपनी बाडेबंदी एकदम सुरक्षित कर रखी है एवं कांग्रेस भी अपना प्रत्याशी उतारेगी, कांग्रेस के नेता पूरी स्थिति पर एकदम बारीकी से नजर रखे हुए है एवं भाजपा की इस अंतरकलह का लाभ उठा कर अपना बोर्ड बनाने के प्रयास कर रहे है।