Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 सितंबर 2026। एक भूखंड की पट्टियां उखाड़कर लेजाने और वोट मर्जी से देने के लिए धमकाने के आरोप में दो भाइयों सहित सात के खिलाफ सेरूणा थाने में मामला दर्ज हुआ है।
सेरूणा थानाधिकारी इमीचंद ने बताया कि गांव बापेऊ निवासी मेघाराम राईका ने इसी गांव के ज्ञानाराम, उसके भाई लेखराम, सहित अनिल, हरीराम, रामनिवास, नेमीचंद, करनाराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी 30 जून 2026 की दोपहर करीब 2.30 बजे एकराय होकर जेसीबी व ट्रेक्टर ट्रोली लेकर आए। आते ही आरोपियों ने उसकी तार पट्टी तोड़कर 20 टुकड़े ट्रेक्टर ट्रोली में डालकर चोरी कर ले गए। परिवादी के मना करने पर उसे गालियां निकाली और उसका घर तोड़ देने की धमकी दी। आरोपियों ने उनकी मर्जी से वोट नहीं देने पर खामियाजा भुगतने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने आरोपियों से समझाईश की परंतु वे नहीं माने। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई जगदीश प्रसाद को दी है।