Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव सत्तासर में दिवंगत भाजपा नेता विक्रमसिंह सत्तासर की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि देने बड़ी संख्या में आम से खास तक लोग पहुंचे। सभी ने नम आंखों से विक्रमसिंह को पुष्पाजंलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। यहां आयोजित रक्तदान शिविर को उत्साही रक्तदाताओं ने ऐतिहासिक शिविर बना दिया और 707 यूनिट रक्तदान किया है। यहां पीबीएम बीकानेर की टीम ने 291 यूनिट, एमडीएम जोधपुर के दल ने 209 व टीएसएस श्रीडूंगरगढ़ की रक्त संग्रहण टीम ने 207 यूनिट रक्त संग्रहण किया है। तीनों टीमों ने शिविर आयोजकों का आभार जताया। गांव के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में महिला रक्तदाताओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई। ग्रामीण युवाओं ने बढ़चढ़ कर शिविर में अपनी सेवाएं दी और पूर्व प्रधान छैलूसिंह ने दिनभर शिविर व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। टीम विक्रमसिंह सेवा समिति के सदस्यों, राजेंद्र पंवार व सरपंच सुनील मलिक ने सभी अतिथियों, रक्त संग्रहण दलों और रक्तदाताओं का आभार जताया। शिविर के दौरान सत्तासर पहुंचे सभी अतिथियों का स्मृति पत्र देकर सम्मान किया गया। वहीं सभी रक्तदाताओं को भी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों बताया कि गांव में पहली बार हुए इस रक्तदान में उमड़े रक्तदाताओं ने गांव का मान बढ़ाया है। शिविर में दो हजार से ज्यादा लोगों ने पहुंचकर अपनी संवेदनाएं प्रकट की।

शिविर में विधायक ताराचंद सारस्वत, भाजपा देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, पालिका उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाईं, भाजपा नेता शिव स्वामी, किसनाराम गोदारा, गंगाधर शर्मा, नरेश मोट, सरदारशहर प्रधान मधुसुदन राजपुरोहित, पूर्व पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, महेंद्र सिंह, मांगीलाल गोदारा, भरत सुथार, विक्रमसिंह शेखावत, सुनील तावणियां, मेघराज सोनी शामिल हुए। वहीं पूर्व विधायक गिरधारीलाल महिया, किसान नेता तोलाराम जाखड़, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना, मूलाराम भादू, श्रीराम भादू, लिखमादेसर राधेश्याम सिद्ध, केसराराम गोदारा शामिल हुए। मोमासर सरपंच प्रतिनिधि जुगराज संचेती, जोधासर सरपंच प्रतिनिधि भंवरसिंह, पूर्व सरपंच रतनसिंह केऊ, समुद्रसिंह, बहादूरनाथ लिखमादेसर, जेठाराम भामूं मोमासर, मांगूसिंह, भादरनाथ सिद्ध, गोविंद पारीक लिखमादेसर, मेघराज सोनी, देवीसिंह रेवाड़ा, दिलीपसिंह, महेंद्र राजपूत, ओमपाल सिंह, कल्याणसिंह, जीएसटी अधिकारी प्रेमसिंह राठौड़, हरियाणा से सरपंच सुरेंद्र कुमार, अमरसिंह राजवी, मोडाराम, कालूसिंह, सुगनसिंह, अमरसिंह, गणेशसिंह, भवानी तावणियां, इंद्रसिंह, बजरंगसिंह, रामनारायण ज्याणी, रामलाल, मेघसिंह, मघसिंह, महेंद्र सिंह, तुलछाराम, राजेंद्रसिंह, विक्रमसिंह, अर्जुनसिंह, मोहनसिंह, किशर सिंह, जोरूसिंह, चतरसिंह, मदनसिंह लखासर सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन भी दिवंगत विक्रमसिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर सत्तासर पहुंचे और श्रद्धाजंलि अर्पित की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव सत्तासर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ताराचंद सारस्वत व पालिका उपाध्यक्ष विनोदगिरी गुसाई, जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता व कार्यकर्ता श्रद्धाजंलि देने शिविर में पहुंचे।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेस के युवा नेता हरिराम बाना व किसान नेता तोलाराम जाखड़ पहुंचे शिविर में, बढ़ाया रक्तदाताओं का हौसला।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पूर्व प्रधान छैलूसिंह शेखावत, भाजपा नेता शिव स्वामी, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा व सरपंच सुनील मलिक हुए शामिल, रक्तदाताओं का किया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक ने याद किया विक्रमसिंह सत्तासर की नेकदिली को, रक्तदान को बताया महादान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कांग्रेसी नेता मूलाराम भादू, हरिराम बाना व भाजपा के सुनील तावणियां पहुंचे शिविर में।