Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 सितंबर 2026। विकास मंच के नवनिर्वाचित पार्षदों ने पालिकाध्यक्ष नारायण कलाणी को पालिका भवन में आग्रह पत्र सौंपा कर शहर की चर्रमर्राई हुई व्यवस्थाओं में परिवर्तन करते हुए सुधार करने की मांग की। पार्षदों ने कहा कि शहर के आमजन सुधार की आस लगाए बैठे है और नए बोर्ड की शीघ्र मीटिंग बुलाकर शहर की व्यवस्था की रूपरेखा तय की जाए। मंच के 8 पार्षदों ने बिना पार्टीबाजी व भेदभाव के सभी 40 वार्डों में विकास करवाने की मांग की। मंच ने पूर्व में हुए घोटालों व भ्रष्टाचार पर रोक लगाकर धरातल पर पालिका के संसाधनों का समुचित उपयोग करने किए जाने की मांग रखी। इस दौरान पार्षद कैलाश प्रजापत, घनश्याम सुथार, भंवरलाल, रमेश राजपुरोहित, जितेंद्र स्वामी, हनुमान, तजू देवी, देवीलाल सहित मंच संयोजक जतनसिंह, शूरवीर मोदी शामिल रहें।