Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2026। एक 19 वर्षीय विवाहिता अपने ससुराल के घर से गहने नगदी लेकर आधी रात को निकल गई व लापता हो गई। ससुर ने पुलिस थाने पहुंचकर उसे ढूंढ लाने की गुहार लगाई है।
श्रीडूंगरगढ़ थाने में गांव मोमासर निवासी पांडूराम ने पुलिस को बातया कि 26 सितंबर की रात घर में सभी परिवारजन खाना खो के बाद सो गए। रात करीब 12 बजे बाद उसके छोटे बेटे की बहू बिना किसी को बताए घर से निकल गई। जाते समय वह घर से 10 हजार रूपए नगद, 2 सोने के फुलड़े, 2 जोड़ी पायल, चांदी की कमर तागड़ी, एक जोड़ी सोने के लूंग लेकर चली गई। सुबह जब सब नींद से उठे तो आस पड़ौस, गांव व महिला के पीहर पूछताछ करने पर भी विवाहिता का कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने एक युवक चंद्रभान निवासी लूणकरणसर पर विवाहिता को ले जाने का शक जताया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई भंवरू खां को दे दी है।