Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-26 at 20.49.31
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 सितंबर 2026। गांव कितासर में टैगोर स्कूल के खेल मैदान में शनिवार सुबह 19 वर्षीय व 17 वर्षीय छात्र वर्ग वॉलीबॉल के रोमांचक फाइनल मुकाबले हुए।
19 वर्षीय में मेजबान स्कूल की टीम का मुकाबला शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी राउमावि बिग्गाबास रामसरा की मजबूत टीम से हुआ। दोनों टीमों में रोमाचंक मुकाबला हुआ व खेल प्रेमियों ने जमकर खेल का आनंद लिया। फाइनल मुकाबला जीतते हुए टैगोर स्कूल की टीम लगातार छठी बार जिला चैंपियन बनी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं 17 वर्षीय के फाइनल मैच में लिखमीसर उत्तरादा के नव जागृति शिक्षण संस्थान विजेता रही व उपविजेता मेजबान टैगोर स्कूल की टीम रही। प्रतियोगिता में टैगोर स्कूल के खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया और आठ खिलाड़ियों का सीनियर एवं जूनियर वर्ग में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ। खेल के दौरान स्कूल परिसर में उत्सव के उत्साह का सा माहौल छाया रहा। फाइनल मुकाबले के बाद समापन समारोह में वॉलीबॉल संघ बीकानेर के अध्यक्ष गणेश जाखड़, टैगोर स्कूल चेयरमैन सोहनलाल गोदारा, निदेशक राजूराम बीडासरा, पीटीआई सोहनलाल पूनिया, सीताराम चोटिया सहित अनेक मौजिज ग्रामीण शामिल हुए। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता व उपविजेता को पुरस्कृत किया।