Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितम्बर 2026। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में निर्विकल्प फाउंडेशन द्वारा बीकाजी के सहयोग से संचालित कॅरिअर काउंसलिंग वैन के माध्यम से कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि सीओ निकेत पारीक ने कहा कि शिक्षा जीवन की सबसे बड़ी ताकत है और आत्मविश्वास, मेहनत व मानवीय मूल्यों के साथ आगे बढ़ने वाली छात्राएं परिवार ही नहीं, समाज और राष्ट्र का नाम भी रोशन कर सकती हैं। उन्होंने छात्राओं से लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन एवं निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। नेशनल कॅरिअर काउंसलर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में समय रहते सही कॅरिअर दिशा तय करना जरूरी है। कार्यक्रम में छात्राओं को उच्च शिक्षा, विभिन्न पाठ्यक्रमों, प्रतियोगी परीक्षाओं, छात्रवृत्ति, कौशल विकास एवं रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई तथा कॅरिअर मार्गदर्शिका पुस्तिका वितरित की गई। कॅरिअर काउंसलर लोचन पारीक, केशव आचार्य व मनन श्रीमाली सहित टीम ने सहयोग किया। विद्यालय प्राचार्य महेंद्र दाधीच ने अतिथियों एवं टीम का आभार व्यक्त किया।