Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
3
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2026। रीड़ी की 14 वर्षीय बेटियों ने जिला स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में सभी मैच बड़े अंतर से जीतते हुए शनिवार सुबह बीकानेर को हराकर जिला जीत लिया है।
क्षेत्र के गांव कालू में आदर्श ज्योति स्कूल में चल रही 67वीं जिला स्तरीय अंडर-14 छात्र-छात्रा कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल मैच में रीड़ी की बालिका टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में रीड़ी की टीम ने महारानी स्कूल बीकानेर को 35-13 के बड़े अंतर से शिकस्त दी। फाइनल में रीड़ी की खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी। टीम की रेडिंग और रक्षात्मक खेल के आगे बीकानेर की टीम दबाव में नजर आई। खिलाड़ियों ने पूरे मुकाबले में शानदार तालमेल के साथ खेलते हुए निर्णायक जीत दर्ज की। टीम की खिताबी जीत की सूचना मिलते ही रीड़ी गांव में खुशी का माहौल छा गया। ग्रामीणों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। हनुमान डूडी ने बताया कि मैदान पर उल्लास का माहौल छा गया और विजेता टीम व समर्थकों ने बिग्गाजी महाराज का जयकारा लगाया। खेलप्रेमियों ने इस जीत को गांव की बेटियों की मेहनत और खेल प्रतिभा की बड़ी उपलब्धि बताते हुए शुभकामनायें दे रहे हैं।