Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-09-24 at 8.40.07 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। विवाह के तीन साल में ही एक विवाहिता की मौत हो जाने पर मामले की जांच उपखंड अधिकारी झंवरलाल मित्तल करेंगे।
क्षेत्र के गांव लालासर निवासी शेराराम मेघवाल की 23 वर्षीय पत्नी गायत्री की 22 सितंबर को अपने घर में अचानक तबीयत खराब हो गई। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां से 23 सितंबर को पीबीएम रेफर कर दिया गया। दौराने ईलाज 24 सितंबर सुबह 4 बजे विवाहिता ने दम तोड़ दिया। विवाहिता के भाई सरदारशहर के रंगाईसर निवासी संदीप पुत्र लूणाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए मर्ग दर्ज करवाई। एएसआई सुरेश कुमार ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं मामले की जांच एसडीएम को दी गई गई।