Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 सितंबर 2026। एक माह में ब्याज सहित रूपए लौटा देने का झांसा देकर जमीनों के सौदागर ने एक खेतीहर से 47 लाख रूपए हड़प लिए। किसान ने श्रीडूंगरगढ़ थाने पहुंचकर अपनी पीड़ा बताते हुए शिकायत दी और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई गजेंद्रसिंह को दी है।
परिवादी गांव रीड़ी निवासी उदनाथ पुत्र अमरचंद सिद्ध ने गांव उदरासर निवासी प्रेमचंद पुत्र गोपालराम ब्राह्मण के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि वह खेतीहर किसान है और आरोपी जमीनों के लेनदेन का व्यापार करता है। आरोपी ने 6 मार्च 2024 को उससे एक जमीन का सौदा होने व रजिस्ट्री का समय होने व उसके पास रूपए नहीं होने की बात कही। परिवादी ने बताया कि आरोपी ने उससे एक बार 50 लाख रूपए की मदद देने व रूपया एक माह में दो रूपए सैंकड़ा प्रतिमाह के हिसाब से अदा कर देने का झांसा दिया। परिवादी ने इतने रूपए उसके पास नहीं होने की बात कही तो आरोपी ने उससे अपने बड़े परिवार से व्यवस्था कर मदद करने की बात कहते हुए मदद नहीं होने पर कुआ खाड करने की बात कही। परिवादी ने बताया कि उसने अपने परिवारजनों से किसी से 5 लाख और किसी से 10 लाख रूपए एकत्र कर 47 लाख रूपए किए। परिवादी ने आरोपी से सभी प्रयासों के बाद 47 लाख रूपए ही बनने की बात कही तो आरोपी ने 47 लाख लेकर शेष राशि की व्यवस्था स्वयं कर लेने की बात कही। परिवादी ने भंवरलाल पुत्र रावतनाथ की उपस्थिति में आरोपी को रूप्ए दे दिए। आरोपी ने एक माह में रूपए ब्याज सहित लौटाने का आश्वासन दिया। परंतु बाद में अब तक आरोपी आनाकानी करता रहा और अब उसे कहा उसकी नियत रूपए नहीं लौटाने की ही थी। परिवादी ने पुलिस से सख्त कानूनी कार्रवाई करने व रूपए दिलवाने की मांग की है।