Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 21 सितंबर 2026। उपाध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को चुनाव होगा। निर्वाचन अधिकारी झंवरलाल मित्तल ने उपाध्यक्ष चुनाव की समय सारणी जारी कर दी है। मंगलवार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और 11 बजे तक नामांकन पत्र प्रस्तुत किए जाएंगे। वहीं 11.30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। दोपहर 2 बजे तक नाम वापसी हो सकेगी। वहीं मतदान जरूरी हुआ तो 2.30 से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। मतदान पूरा होने के साथ ही मतगणना की जाएगी और परिणाम की घोषणा कर दिया जाएगा। मित्तल के निर्देशन में उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए मतदान दल द्वारा तैयारी पूर्ण की जा रही है। मित्तल ने बताया कि उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित पार्षद ही उम्मीदवारी कर सकेंगे।