Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
IMG-20260917-WA0005
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 सितंबर 2026। देर रात करीब 2.30 बजे हाइवे पर एक ट्रक दर्शन करने रामदेवरा जा रही एक कार और रामदेवरा से दर्शन कर लौट रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में कार सवार एक युवती व बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व दो अन्य गंभीर घायल हुए। ट्रेक्टर सवार भी दो जने चोटिल हुए।
हाइवे पर बीकानेर की ओर स्थित एक होटल के पास बीकानेर की ओर से आ रहे एक ट्रक ने एक ट्रैक्टर ओर एक कार को टक्कर मार दी। सूचना मिलते ही एपीजे क्विक एंबुलेस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया। ट्रस्ट सदस्यों ने पुनः दुर्घटना स्थल पर जाकर कार में बुरी तरह से फंसे दो शवों को बाहर निकाला व शवों को मोर्चरी में रखवाया है।
कार सवार 22 वर्षीय कपिल कुमार पुत्र जुगलाल जाट, 20 वर्षीय सुनील पुत्र दौलतराम जाट निवासी साहवा है। इनमें 18 वर्षीय निशा पुत्री जुगलाल जाट और 13 वर्षीय विकास पुत्र संजयपाल जाट ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रस्ट सेवादारों ने कड़ी मस्कत से फंसे शवों को निकाला। इस दौरान सेवादार इमरान छींपा, तालिब, राईन गुर्जर, रोशन अली, अमीर खान आदि खासे सक्रिय रहें। मृतक व घायलों के परिजनों को सूचना दी गयी व पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ये सभी दर्शन करने रामदेवरा के निकट जा रहें थे। ट्रैक्टर सवार भादरा निवासी दर्शन करके वापस लौट रहे थे।