Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

1- जेतासर में आज होगा हरिरामजी का जागरण, मंदिर नवीनीकरण के लिए होगी संकल्प सभा
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव जेतासर में हरिरामजी मंदिर प्रांगण में आज रात भव्य विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। बाबा के श्रद्धालु जागरण की तैयारियों में जुटे है। जागरण में सुजानगढ़ के गायक कलाकार रामेश्वरलाल एंड पार्टी सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे। पुजारी ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वहीं जागरण के दौरान हरिरामजी मंदिर के नवीनीकरण के लिए धन सहयोग संकल्प सभा का आयोजन भी होगा। आयोजन का उद्देश्य मंदिर के नवीनीकरण कार्य में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहभागिता सुनिश्चित करना है। आयोजकों ने कहा कि मंदिर केवल ईंट-पत्थरों से नहीं, बल्कि श्रद्धालुओं की आस्था और सहयोग से बनता है। इसी भावना के साथ ग्रामीणों से मंदिर नवीनीकरण कार्य में यथासंभव सहयोग देने का आह्वान किया गया है। आयोजकों ने समस्त ग्रामवासियों से आयोजन में शामिल होने और मंदिर नवीनीकरण के संकल्प में सहभागी बनने का आग्रह किया है।

2- घास मंडी, भैरू प्लाजा में 10 दिन विराजेंगे गणपति, सुबह-शाम हो रही आरती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे में घास मंडी स्थित भैंरू प्लाजा में सभी दुकानदारों के सामूहिक सहयोग से दस दिवसीय गणेश पूजन का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। प्लाजा में गणेशजी की स्थापना की गई है व गणेशोत्सव के तहत दुकानदारों द्वारा प्रतिदिन सुबह 11 बजे और शाम 7 बजे विधि विधान से गणेश पूजन व आरती का आयोजन किया जा रहा है। गणेश स्थापना के साथ ही आकर्षक रूप में सजावट की गई है। आयोजन को लेकर दुकानदारों और आसपास के श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह का माहौल है।

3- ठुकरियासर से 17 सितंबर को खरनाल रवाना होगा पैदल संघ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वीर तेजाजी पैदल यात्री संघ ठुकरियासर से खरनाल यात्रा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। संघ 17 सितंबर को सुबह 5:15 बजे ठाकुरजी मंदिर से पूजा अर्चना कर ठुकरियासर से खरनाल के लिए रवाना होगा। यात्रा को लेकर तेजाजी के भक्तों में उत्साह का माहौल है। वहीं 17 सितंबर को जीएसएस किरमसानी ताल में भव्य रात्रि जागरण का आयोजन होगा। इसके बाद 19 सितंबर को सभा स्थल चौक, ठुकरियासर में भव्य रात्रि जागरण आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजनों में शामिल होने का आह्वान किया है। वहीं श्रद्धालु उत्साह के साथ तैयारी में अपनी भागीदारी निभा रहें है।

4- धनेरू के वीर तेजाजी धाम में 18 सितंबर को होगा भव्य जागरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेजाजी महाराज के प्रति लोकसामान्य में गहरी आस्था का भाव है और इसी भाव को लेकर धनेरू स्थित वीर तेजाजी धाम में 18 सितंबर, शुक्रवार को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। भादवा शुक्ल सप्तमी की रात्रि 9 बजे से उदाणा जोहड़ के पास आयोजित होने वाले इस विशाल जागरण में भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। आयोजन में रामदेव धोलिया गायक एवं एंकर के रूप में प्रस्तुति देंगे। वहीं अमित बाबू फतेहनगर सहित नृत्य कलाकार अनु, मुकेश नागौरी और चन्द्रकला की भजनों पर प्रस्तुतियां होगी आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर जागरण में शामिल होने का आह्वान किया है। लीलण ग्रुप द्वारा भी विशेष प्रस्तुति दी जाएगी व सभी का स्वागत सरपंच मोहन स्वामी द्वारा किया जाएगा।