Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

भादवा सुदी पंचमी को भरेगा हरिराम बाबा का मेला, 15 सितंबर की रात को होगा 28वां भव्य जागरण
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। कस्बे के आडसर बास स्थित श्री हरिराम बाबा मंदिर, आडसर बास वार्ड 33 में भादवा सुदी पंचमी के अवसर पर धार्मिक आयोजनों का भव्य आयोजन किया जाएगा। मंदिर में 15 सितंबर को रात्रि 9:15 बजे से 28वां विशाल जागरण होगा। वहीं 16 सितंबर को सुबह 5:15 बजे से अखंड ज्योत प्रारंभ होगी और इसी अवसर पर मेला भी भरेगा। पंडित कृष्ण शर्मा ने बताया कि 28वें विशाल जागरण एवं अखंड ज्योत के आयोजन में सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं। जागरण में श्रद्धालुओं द्वारा बाबा के भजन गाये जायेंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है और मंदिर परिसर में तैयारियां की जा रही हैं।

तेजाजी महाराज के जयकारों से गूंजेगा लिखमीसर दिखणादा, 16 सितंबर विशाल भजन संध्या, 17 को रवाना होगा पैदल यात्री संघ
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री वीर तेजाजी पैदल यात्री संघ, लिखमीसर दिखणादा के तत्वावधान में वीर तेजाजी महाराज की भक्ति और श्रद्धा से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। संघ की ओर से 16 सितंबर 2026 को विशाल भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु भजनों के माध्यम से वीर तेजाजी महाराज की महिमा का गुणगान करेंगे। वहीं 17 सितंबर 2026 को शाम 4:15 बजे लिखमीसर दिखणादा से खरनाल के लिए पैदल यात्री संघ रवाना होगा। श्रद्धालु पैदल यात्रा के माध्यम से खरनाल पहुंचकर लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे। यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। संघ की ओर से सभी श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजन एवं पैदल यात्रा में अधिकाधिक संख्या में शामिल होने का आह्वान किया गया है।