Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

वार्ड 26 और 27 में कांग्रेस प्रत्याशियों की जीत पर समर्थकों ने मनाया जश्न
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। सोमवार को नगरपालिका चुनाव 2026 परिणाम सामने आने के बाद क्षेत्र में जीत की खुशियों का दौर जारी है। वार्ड 26 से कांग्रेस की तारा कंवर पत्नी लाल सिंह और वार्ड 27 से कांग्रेस की पूनम श्याम सुंदर दर्जी की जीत पर दोनों वार्डों में समर्थकों ने उत्साह के साथ जश्न मनाया। जीत के बाद समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों को फूल-मालाएं पहनाकर बधाई दी। इस दौरान पटाखे फोड़े गए, गुलाल उड़ाया गया और डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए खुशी जाहिर की। जीत की खुशी में वार्डों में देर तक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

विकास मंच की 9 सीटों की जीत पर बिग्गा बास-रामसरा की पर्यावरण प्रेमी टीम ने फोड़े पटाखे
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 सितंबर 2026। नगरपालिका चुनाव में नई पार्टी विकास मंच के 9 सीटों पर जीत दर्ज करने पर बिग्गा बास-रामसरा की पर्यावरण प्रेमी टीम ने भी खुशियां मनाई। टीम के सदस्यों ने पटाखे फोड़कर जीत का जश्न मनाया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस दौरान श्रवणराम कड़वासरा, मदनलाल आचार्य, पूसाराम सारण, किशनलाल सारण, दानाराम नाई, हड़मानाराम चाहर, रुपाराम गीला, दयाल सारण, कुनणदास स्वामी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। टीम के सदस्यों ने विकास मंच की जीत पर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्र की राजनीति में नए विकल्प के रूप में देखा।