Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
001
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2026। बढ़ते स्क्रीन समय में जरूरी है कि बच्चे फोन नामक बीमारी को उपयोगी वस्तु जितना प्रयोग करें और संवेदनशील जरूर बने। रील से जीवन को रियल से जोड़ने की सबसे बड़ी जरूरत है। ये प्रेरणा ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सरोज पूनिया वीर ने दी और मौका था जयपुर पब्लिक स्कूल में 67वीं ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूली छात्र व छात्रा (11 वर्षीय) खेलकूद प्रतियोगिता के उद्घाटन का। प्रतियोगिता का आयोजन उल्लास व जोश के साथ हुआ। मंच पर शारीरिक शिक्षक चंद्रसिंह पूनिया, सुरेंद्र पूनियां, प्रभुराम जाखड़ भी अतिथि रूप में मौजूद रहें। स्कूल के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने अतिथियों का साफा व फुलमाला से स्वागत किया।

अतिथियों ने टॉस कर उद्घाटन मैच करवाया।
उद्घाटन मैच खो-खो छात्रा वर्ग में स्वामी विवेकानंद पब्लिक स्कूल लोडेरा का मुकाबला विद्या भारती स्कूल डेलवां के बीच हुआ जिसमें लोडेरा की टीम विजेता रही। खो-खो का दूसरा मुकाबला श्री कन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ और जयपुर पब्लिक स्कूल श्री डूंगरगढ़ के बीच खेला गया जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम विजेता रही, वहीं छात्रा वर्ग में भी में भी श्रीकन्हैयालाल सिखवाल अंग्रेजी माध्यम का मुकाबला जयपुर पब्लिक स्कूल के साथ हुआ जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम विजय रही इसी प्रकार छात्र वर्ग के कबड्डी खेल में शहीद कैप्टन चंद्र चौधरी स्कूल बिग्गा बास रामसरा का मुकाबला जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के साथ हुआ। जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल की टीम विजय रही कबड्डी छात्र वर्ग में बेगाराम का कुआं ठुकरियासर का मुकाबला जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ के साथ हुआ। जिसमें जयपुर पब्लिक स्कूल श्रीडूंगरगढ़ की टीम विजेता रही। ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिताओं में पूरे श्रीडूंगरगढ़ ब्लॉक से कबड्डी, खो खो, जिम्नास्टिक, एथलेटिक्स की कुल 40 टीमें भाग ले रही है। इस दौरान स्कूल का स्टाफ व बच्चे सक्रिय रहें व उद्घाटन समारोह की व्यवस्थाएं संभाली। कार्यक्रम में अनेक मौजिज लोग शामिल हुए। स्कूल कोऑर्डिनेटर चंद्रमुखी घिंटाला ने सभी का आभार जताया।