Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 सितम्बर 2026। ऊंचाई, कम ऑक्सीजन और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बीच श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. सुकेश जाखड़ ने लद्दाख में आयोजित विश्व की सबसे ऊंची एंड्योरेंस रेस ‘खारदुंग ला चैलेंज-2026’ में 72 किलोमीटर की अल्ट्रा रन पूरी कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। बिग्गा बास रामसरा निवासी एवं भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण, राजस्थान में पदस्थ भूवैज्ञानिक डॉ. जाखड़ ने 11 सितंबर 2026 को यह दौड़ 10 घंटे 6 मिनट 59 सेकेंड में पूरी की। डॉ. जाखड़ का बिब नंबर 7088 रहा। आयोजकों द्वारा जारी परिणाम के अनुसार उन्होंने कुल 289 प्रतिभागियों में ओवरऑल 42वां स्थान प्राप्त किया, जबकि 244 पुरुष प्रतिभागियों में वे 38वें स्थान पर रहे। यह दौड़ समुद्र तल से 3,975 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खारदुंग गांव से शुरू होकर 5,370 मीटर (17,618 फीट) ऊंचे खारदुंग ला दर्रे को पार करते हुए लेह तक जाती है। दौड़ का 60 किलोमीटर से अधिक हिस्सा 14,000 फीट से अधिक की ऊंचाई पर है, जहां ऑक्सीजन की भारी कमी के कारण प्रतिभागियों के लिए चुनौती और बढ़ जाती है।