Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1b7bc65f-d17f-437d-bf78-ee456d7dbcda
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 सितंबर 2026। करंट की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई है।
बुधवार रात गांव जैसलसर में 41 वर्षीय युवक राजेंद्र प्रसाद नाई खेत में ट्यूबवेल चालू करने के दौरान बिजली करंट की चपेट में आ गया। मृतक के भाई द्वारकाप्रसाद पुत्र राधाकिशन नाई निवासी जैसलसर ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि उसके भाई राजेंद्र प्रसाद ने गांव की रोही में खेत काश्त कर रखा है। बुधवार रात करीब 9 बजे वह ट्यूबवेल चालू करने के लिए गया तो उसके बिजली का करंट लग गया। उसकी आवाज सुनकर ढाणी में आए हुए पडौसी काश्तकार इंद्रसिंह ने उसे करंट से छुड़वाया, जिससे इंद्रसिंह को भी करंट लगा। शोर सुनकर आस पास के लोग मौके पर पहुंचे और राजेंद्र प्रसाद को मृत घोषित कर दिया और इंद्रसिंह को प्राथमिक इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई।
रात मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया गया। आज सुबह विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार अस्पताल पहुंचे व घटना पर शोक जताया। एसआई रतनलाल अस्पताल पहुंचे व भाई की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द करेंगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा नेता रामगोपाल सुथार पहुंचे अस्पताल, घटना पर जताया शोक।