Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 29 जनवरी 2021। पूरे देश में शुक्रवार शाम राकेश टिकैत का इमोशनल वीडियो वायरल होने के बाद किसान आंदोलन के समर्थन में किसान जुट रहें है। देश में आंदोलन के समर्थन में व विरोध में एक बहस सी छिड़ गई है ऐसे में आज संसद भवन में सांसद हनुमान बेनीवाल ने किसानों पर किए अत्याचार के लिए सरकार को परिणाम भुगतने की चेतावनी देते हुए वॉक ऑऊट किया। श्रीडूंगरगढ़ में भी आज किसान एकता जिदांबाद के नारे गूंज उठे और कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के एक दल ने उपखंड मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन दिया। अखिल भारतीय किसान सभा के बैैनर तले उपखंड के किसान एकत्र हुए व किसान विरोधी कानूनों को वापस लेने की मांग की। डॉ. विवेक माचरा ने किसानों का शोषण नहीं करने की चेतावनी मोदी सरकार को दी। प्रदर्शन में पूनमचंद नैण ने केंद्र सरकार की शोषणकारी नीतियों के खिलाफ आक्रोश प्रकट करते हुए एकता के नारे लगाएं। विरोध प्रदर्शन में केशराराम गोदारा मोमासर, सत्यनारायण ज्यानी, श्रवण सारण, देवीलाल बाना, जेठाराम जाखड़, विकास चौधरी, देवीलाल नायक, मुकेश नायक, सीताराम भादू, किशन धतरवाल आदि शामिल रहे व सरकार का विरोध करते हुए पीएम मोदी का पुतला भी जलाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले किसानों ने पीएम मोदी का पुतला जलाया।