Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 8 सितंबर 2026। तहसील के गांव कुनपालसर में सोमवार को नीलकंठ ऑपरेशन के तहत कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में राजस्थान के पहलवानों के साथ पंजाब और हरियाणा से पहुंचे पहलवानों ने भी अखाड़े में जोर-आजमाइश करते हुए अपने दमखम का प्रदर्शन किया। मुकाबलों को देखने के लिए गांव के युवाओं के साथ बड़ी संख्या में बुजुर्ग भी पहुंचे और पहलवानों का उत्साह बढ़ाया। दंगल का फाइनल मुकाबला अर्जुनसर के मुकेश गोदारा और प्रवीण मेघवाल के खेला गया। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में मुकेश गोदारा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मारी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं प्रवीण मेघवाल उपविजेता रहे। कुश्ती दंगल के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह नजर आया। आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों का युवाओं और बुजुर्गों ने आभार जताया। कार्यक्रम में वीर तेजाजी मंदिर अध्यक्ष रामलाल जाट, जेठाराम, हरिराम लोथिया, सुनील, मुनीराम सहित अनेक युवा और ग्रामीण मौजूद रहे।