Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 सितंबर 2026। दहेज प्रताड़ना की घटनाएं आज भी आम समाज में कम नहीं हो रही है। लगातार ऐसे मामले सामने आ रहें है। क्षेत्र में तीन सगी बहनों ने अपने अपने पतियों सहित सास ससुर के खिलाफ अलग अलग मामले दर्ज करवाए है।
जरिए इस्तगासे दर्ज मामलों में बाना निवासी गोविंदराम जाट की पुत्री ममता ने अपने पति सुखराम, पूजा ने अपने पति रतिराम, धापू ने अपने पति रामकिशन सहित इनके भाई सीताराम, ससुर भंवरलाल जाट, सास जमना, ससुर के भाई रूपाराम व उसकी पत्नी संपूदेवी निवासी बापेऊ के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप लगाए। तीनो पीड़िताओं के पति सगे भाई है और उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका विवाह 16 मई 2019 में आरोपियों के साथ हुए। पीहर वालों ने हैसियत से बढ़कर दान दहेज दिया। परंतु आरोपी कम दहेज देने की बात पर तंग परेशान करने लगे। कम दहेज से समाज में नाक कटवा देने की बात कहते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने 18 जून 2026 को उसको व उसकी बहनों को बिना दहेज के आने पर जान से मारने की धमकियां दी। उसके परिजनों ने घर बसाने के प्रयास में कई बार समझाईश की परंतु आरोपी नहीं माने। तीनों के अलग अलग दर्ज मामलों की पुलिस ने जांच एसआई मोहनलाल के सुपुर्द कर दी है।