Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 सितंबर 2026। बस स्टैंड पर एक युवक से मारपीट कर गालियां देने व उससे 20 हजार रूपए छीन लेने के आरोप में श्रीडूंगरगढ़ थाने में मामला दर्ज हुआ है।
थानाधिकारी कश्यपसिंह राघव ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ रेलवे फाटक के पास रहने वाले 22 वर्षीय अशोक ओड ने बींझासर निवासी पवन सोनी व गोपाल गोदारा के खिलाफ आरोप लगाए। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने 3 सितंबर की शाम 8 बजे लोडेरा बस स्टैंड पर जबरन उसे रोका और उसके साथ गाली गलौच करते हुए मारपीट की। दोनों ने उससे 20 हजार रूपए व फोन छीन लिए व उसे धमकियां दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई मुकेश कुमार को दी गई है।