Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-04 at 20.34.24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 4 सितंबर 2026। सनशाइन सैकण्डरी स्कूल एवं विद्यास्थली कॉन्वेंट स्कूल में शुक्रवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव उमंग, उत्साह और भक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि एवं विद्यालय निदेशक राकेश व्यास ने मां सरस्वती व लड्डू गोपाल के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। नन्हे विद्यार्थी राधा-कृष्ण की वेशभूषा में सजे और फैंसी ड्रेस में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 7 व 8 के विद्यार्थियों ने मधुराष्टकम् का गान किया, वहीं एकता व मीशा राजपुरोहित के निर्देशन में रासलीला ने खूब तालियां बटोरीं। भक्ति नृत्य और राजस्थानी लोकनृत्य ने भी कार्यक्रम में रंग जमाया। अंत में मटकी फोड़ प्रतियोगिता में कान्हा बने नन्हें छात्र ने मटकी फोड़ी तो परिसर तालियों से गूंज उठा। इसके बाद अबीर-गुलाल से होली खेली गई। बच्चों को चॉकलेट व मथुरा के प्रसिद्ध पेड़े प्रसाद स्वरूप वितरित किए गए। कार्यक्रम में शिक्षकगण, अभिभावक एवं विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।