Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 04 सितंबर 2026। सेसोमूं स्कूल में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा, उल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा एवं वाइस चेयरपर्सन श्रीमती पद्मा मूंधड़ा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में नर्सरी विंग के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं एवं जन्माष्टमी की भावनाओं पर आधारित मनमोहक नृत्य-नाटिकाएँ एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा एवं मनभावन प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही। अभिभावकों ने बच्चों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लेते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर चेयरमैन श्री जगदीश प्रसाद मूंधड़ा ने सभी को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और उन्होंने विशेष रूप से अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को राधा-कृष्ण के रूप में सुसज्जित कर कार्यक्रम में लाने तथा अपनी सक्रिय सहभागिता निभाने की सराहना की।
कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य श्री सुब्रत कुंडु ने सभी आगंतुकों एवं अभिभावकों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना की।