Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितंबर 2026। श्रीडूंगरगढ़ में हाईस्कूल रोड स्थित मातुश्री भवन में बुधवार को अंजू देवी पारख के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने किया। कार्यालय के शुभारंभ के साथ ही वार्ड 6 में चुनावी माहौल ने नया रंग ले लिया। कार्यक्रम में उमड़ी मतदाताओं की भीड़, कार्यकर्ताओं के उत्साह ने यहां कांग्रेस प्रत्याशी अंजू देवी पारख के पक्ष में बन रही लहर को और मजबूत की। वार्ड में जिस तरह माहौल लगातार एक दिशा में झुकता दिखाई दे रहा है, उससे चुनावी मुकाबला एकतरफा होने के संकेत मिल रहे हैं। अंजू देवी पारख के कार्यालय उद्धघाटन कार्यक्रम में वक्ताओं ने पारख द्वारा अपने गत नेताप्रतिपक्ष कार्यकाल में जनता की समस्याओं को मजबूती से उठाने, क्षेत्र के विकास और वार्ड की प्राथमिकताओं को लेकर एकजुट होकर काम करने को ऐतिहासिक बताया। व पारख को पुनः विजेता बनाने का आह्वान किया। इस मौके पर अतिथि रूप में मौजूद पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क, मतदाताओं से सीधा संवाद और बूथ स्तर तक मजबूत तैयारी के लिए सक्रिय होंने का आह्वान किया। कार्यक्रम में वार्ड के प्रबुद्धजन देवीलाल उपाध्याय, फूसराज पुगालिया एवं सुरेन्द्र पुगालिया ने उदबोधन किया। इस दौरान भंवरलाल भोजक, सुरेन्द्र पारख, शंकरलाल मोदी, विमल भाटी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विक्रम मालू ने किया।